जूडा ने जेएएच में किया प्रदर्शन, विरोध में लगाए नारे

Nov 30 2021

ग्वालियर। पीजी की काउंसलिंग सहित अन्य मांगों को लेकर देशभर के साथ जीआरएमसी के जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। जीआरएमसी के सभी जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार की सुबह से जेएएच परिसर में स्थित मिल्क पार्लर पर एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर खूब नारेबाजी की। इसके साथ ही सभी जूनियर डॉक्टर के सभी रूटीन सेवाएं भी आज से बंद कर दी है। जूनियर डॉटरों के कामबंदी की वजह से जेएएच प्रबंधन की व्यवस्थाएं लडखड़ा गई। माधव डिस्पेंसरी में चलने वाली ओपीडी में सामान्य दिनों की तरह मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे, लेकिन जूनियर डॉक्टरों के नहीं बैठने की वजह से कई मरीजों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ा। हालंाकि प्रबंधन के अधिकारी सीनियर डॉटरों की ड्यूटी लगाने की बात कहता नजर आया, लेकिन ओपीडी की हालत यह थी कि कई कक्षों के गेट तक नहीं खुले थे।
दूसरी ओर प्रदर्शन करने वाले जूनियर डॉटरों का कहना है कि हमारी जायज मांग को भी लंबे समय से पूरा नहीं किया जा रहा है। जूडा अध्यक्ष डाक्टर श्रीकांत शर्मा का कहना है कि सोमवार को मेडकिल कॉलेज के डीन को हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया था इसके बाद भी अगर प्रबंधन व्यवस्था नहीं करें तो उसकी जिमेदारी है। नीट पीजी काउंसलिंग को लेकर है। नीट पीजी की परीक्षा जनवरी 2021 में और काउंसिलिंग मई में होनी थी। वहीं जूनियर डॉक्टरों ने सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है।