कांग्रेस ने समस्या के निराकरण के लिए भाजपा निगम के खिलाफ ज्ञापन दिया
Nov 30 2021
ग्वालियर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोलपहाडिय़ा के अध्यक्ष राजेश बाबू, मंडलम अध्यक्ष आजाद खान, मुकेश चौरसिया, रवि शाक्य के नेतृत्व मे आज बदहाल सिटी बनाने वाली, गंदगी का ढेर लगाने वाली, टूटी सड़के देने वाली, अंधकार फैलाने वाली, उफनती सीवर, खुले गटर जैसी समस्या के निराकरण के लिए भाजपा निगम के खिलाफ क्षेत्रीय कार्यालय जीवाजीगंज पर हल्ला बोलते हुए काग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोलकर क्षेत्री अधिकारी राजेन्द्र शर्मा एवं एएचओ बनाफल को ज्ञापन दिया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोलपहाडिय़ा के अध्यक्ष राजेश बाबू, मंडलम अध्यक्ष आजाद खान, मुकेश चौरसिया, रवि शाक्य के नेतृत्व मे मंगलवार को बदहाल सिटी बनाने वाली, गंदगी का ढेर लगाने वाली, टूटी सड़के देने वाली, अंधकार फैलाने वाली, उफनती सीवर, खुले गटर जैसी समस्या के निराकरण के लिए ब क्षेत्रीय कार्यालय जीवाजीगंज पर हल्ला बोलते हुए काग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोलकर क्षेत्री अधिकारी राजेन्द्र शर्मा एवं एएचओ बनाफल को ज्ञापन दिया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोलपहाडिय़ा के अध्यक्ष राजेश बाबू ने ज्ञापन देते हुए कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वार्ड 35,37,41 मे अव्यवस्थाओ का आलम है। हर तरफ गंदगी का बोलबाला है। गलियों मे नालियां चोक पड़ी हुई है। कचरा गाड़ी घरों तक नही पहुच रही है। आमजनता के साथ अच्छा व्यवहार क्षेत्रीय कार्यालय पर नही किया जाता है। दलाल प्रथा हावी है। अधिकारी फील्ड मे नही जाते है। पेंशन के लिए बुजुर्गो को परेशान किया जाता है। राजेश बाबू ने चेतावनी देते हुए अधिकारियों से कहा कि 7 दिवस मे दिए गए ज्ञापन पर उचित कार्यवाही नही की गई तो प्रत्येक क्षेत्रिय कार्यालय पर कांग्रेसी खुद सरों के ऊपर कचरा रखकर फेकेंगे।
क्योंकि निगम की वजह से हमारा ग्वालियर स्वच्छता अभियान मे लगातार पिछड़ता जा रहा है। यदि अब भी कार्यप्रणाली नही सुधारी गई तो ग्वालियर और पिछड़ता जाएगा। इसीलिए हर चीज का सही प्रबंधन करना नगर निगम की नैतिक जिम्मेदारी है।
इस मौके पर संतोष शर्मा, कैलाश चावला, नाजिम खान, तरुण यादव, बाबूलाल चौरसिया, राजीव दीक्षित, संजय फडतरे, मोनू भटनागर, नरेंद्र मेकले, सज्जन चौधरी, अर्जुन भटनागर, कपिल पाल, जीवाजीराव मांडोले, फूलसिंह माहौर, विद्याराम राठौर, पल्लव शर्मा, गौरव शर्मा, सोनू जैसवाल, अरमान खान, विनोद शाक्य, उमेश राठौर, सोमेश चौहान, रामेश्वर यादव, मुनेश गौतम, अरुण कुशवाह सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।
आज कांग्रेस भवन पर ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षो की संयुक्त बैठक
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि आज 1 दिसंबर को कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर दोपहर 1 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षो एवं मंडलम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षो की संयुक्त बैठक आयोजित की गई है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में अभा कांग्रेस एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक, मंडलम एवं सेक्टर स्तर पर बड़ती मंहगाई के खिला एवं कांग्रेस मिस्डकॉल सदस्यता अभियान पर कार्यक्रम की तैयारी के लिए चर्चा कर रूपरेखा बनाई जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









