गरीबों का बड़ा सहारा है आयुष्मान भारत योजना-पाराशर

Nov 30 2021

ग्वालियर। आयुष्मान भारत योजना गरीबों का बड़ा सहारा है। इस योजना के आने के किसी भी आयुष्मान कार्ड धारक व्यक्ति को 5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क उपचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। भारत के प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता की जा रही है। स्वस्थ व्यक्ति ही सशक्त भारत का निर्माण करता है। इसलिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिए। 
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कही। वे ग्वालियर पूर्व विधानसभा के गौतम नगर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित आयुष्मान कार्ड शिविर के अवसर पर उपस्थित आमजन को सम्बोधित करते हुए कही। 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा 26 नवम्बर 'संविधान दिवस' से 6 दिसंबर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 'महापरिनिर्वाण दिवस' तक संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। इस पुनीत अभियान के अंतर्गत ही आज आयुष्मान कार्ड बनाने का शिविर लगाया गया है।
 श्री पाराशर ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योजनाओं के कारण आज समरस भारत का निर्माण हो रहा है। समरस भारत का सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अम्बेडकर ने देखा था। लेकिन अम्बेडकर को जो सम्मान इस देश में मिलना चाहिये था, वह कांग्रेस ने कभी नहीं दिया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब को भारत रत्न दिया, उनकी जन्मस्थली और दीक्षा भूमि को बेहतर बनाया। कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को हमेशा वोटबैंक समझा। श्री पाराशर ने शिविर के दौरान आयुष्मान बनने की प्रक्रिया को भी देखा।
इस अवसर पर उमेश भदौरिया, प्रेम मंडेलिया, अर्जुन जाटव, पवन सेन, दिनेश लोधे, संतोष गोडय़ाले, पुरषोत्तम तमोटिया, गब्बर जाटव, शिवराम जाटव, रामेंद्र मौर्य, सुग्रीव सखवार, गोपाल जाटव, श्रीमती सरोज पवैया, श्रीमती सीमा माहौर, अमन वाल्मीकि, शैलेन्द्र बडोरी, विकास अग्र, बृजेश जाटव, राजकुमार भिंढिया, विनोद क्षात्रे, नरेंद्र मौर्य, राज गौतम, राहुल बिसारिया आदि उपस्थित थे।