हनुमान नगर में फूलों से सजाया बाबा का दरबार

Nov 30 2021

ग्वालियर। हनुमान नगर फालका बाजार में भैरव अष्टमी के पावन पर्व पर हर साल की भांति इस साल भी धूमधाम से मनाई गई जिसमें ब्लॉक उपाध्यक्ष सेवादल नीरज तरुण बग्गा द्वारा शहर जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष रुचि राय ठाकुर का हनुमान नगर महिला मंडल द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात रुचि राय ने महिला मंडल के साथ भैरव बाबा की आरती कर बाबा का आशीर्वाद लिया एवं सभी को भैरव अष्टमी की बधाई दी। महिला मंडल द्वारा बड़े ही उत्साह से बाबा का दरबार लगाया फूलों एवं गुबारों से पंडाल सजाया गया जिसमें भारी संख्या में उपस्थित हो बाबा के भजनों का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चला समाप्ति पर भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में तरुण बग्गा दीपक तनेजा सनी मारवा गुरमीत सिंह सुरेश तालरेजा आदि भारी संख्या में मौजूद थे।