राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य महिला जनसुनवाई में सुन रहीं समस्याएं

Nov 29 2021

ग्वालियर। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्यामला एस कुंदर सोमवार को ग्वालियर में महिला जनसुनवाई ली। जन सुनवायी पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस कक्ष में चली। 
जानकारी अनुसार आयोग के समक्ष लगभग 55 प्रकरण सूचीबद्ध किए गए हैं जिनको सुनवाई में लिया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्यामला एस कुंदर ने बताया कि महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, संरक्षण के अधिकारों की रक्षा को लेकर जनसुनवायी में प्रकरण को देखा गया है।