सड़क पर दौड़ते ट्रक में लगी आग, चालक व क्लीनर ने कूद कर बचाई जान
Nov 29 2021
ग्वालियर। आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ते एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक भूसा अनलोड कर वापस लौट रहा था। कुछ ही मिनट में आग इतनी बढ़ गई की चालक और क्लीनर ट्रक को हाइवे किनारे खड़ा कर कूद गए और अपनी जान बचाई।
घटना सोमवार दोपहर की घाटीगांव में हाईवे पर पीतांबरा ढाबा के पास की है। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची ट्रक का केबिन और आगे का पूरा हिस्सा जल चुका था। आग में कोई जनहानि नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
करहिया निवासी मुकेश बघेल ट्रक चलाता है। उसके पास खुद का ट्रक है। सोनू उसके ट्रक पर क्नीलर है। सोमवार को वह पनिहार के बनवार इलाके में भूसा पहुंचाने गया था। ट्रक से भूसा अनलोड करने के बाद वह वापस घाटीगांव लौट रहा था। अभी वह आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग (शिवपुरी लिंक रोड) पर पहुंचा ही था कि अचानक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में कुछ भूसा भी पड़ा था उससे आग और भड़क गई। अभी मुकेश कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग तेजी से फैल गई। मुकेश ने तत्काल हाईवे किनारे ट्रक को खड़ा किया और आग से बाहर की तरफ कूद गए। साथ ही क्लीनर भी कूद गया। तत्काल मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचा और आग पर पानी फायर कर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक का अंदर का हिस्सा जलकर राख हो गया था।
ऑटो में लगी आग
थाटीपुर के नदी पार टाल इलाका निवासी अरुण बाथम पुत्र रघुवीर बाथम ऑटो चालक है। उनके पास खुद का ऑटो है जिसका नंबर एमपी07आरए0651 रविवार रात करीब तीन बजे उसके ऑटो से आग की लपटे उठती देखकर पड़ोसियों ने उसे सूचना दी। सूचना मिलते ही पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। वहीं मामले का पता चलते ही दमकल और पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। ऑटो मालिक अरुण बाथम ने पातीराम नामक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए बताया की दो माह पूर्व उसका विवाद हुआ था और उसने धमकी दी थी इसलिए उसे शंका है कि ऑटो में आग पातीराम ने लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









