संगीत धारा में तबला गिटार एवं का गायन का हुआ त्रिवेणी संगम

Nov 29 2021

ग्वालियर। स्वरा म्यूजिक फाउंडेशन की प्रस्तुति कार्यक्रम के दौरान कला वीथिका में संगीत सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित राम सेवक महेंद्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक सतीश सिकरवार उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम की प्रस्तुति अंशुल प्रताप सिंह के तबला वादन से हुई आपके द्वारा तीन ताल में बनारसी उठान कायदे रो चलम टुकड़े एवं फरमाइशी चक्कर दाग बनारसी पर्दा प्रस मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इसके पश्चात सुशील मगावी का गिटार वादन हुआ आपने रात वागीश्वरी अलाप जोड़ झाल प्रस्तुत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति डॉ रीता देवी द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति के दौरान अटरिया पर आजा सांवरिया बाबुल मोरा नैहर छूटो जाए प्रस्तुत अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। संगत कलाकारों के रूप में हारमोनियम पर विवेक सारंगी पर अब्दुल मजीद सितार पर सुश्री मीरा वैष्णव आदि कलाकारों ने संगत दिया। कार्यक्रम का संचालन अशोक आनंद ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था अंशिका चौहान द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया।