घर में सफाई कर रही महिला के हाथ में लगी गोली, हुई आर-पार, किसने चलाई? पता नहीं
Nov 29 2021
ग्वालियर। हर्ष फायर में एक महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। महिला घर के अंदर सफाई कर रही थी तभी अचानक आकर गोली उसके हाथ को चीरते हुए निकल गई। गोली लगने से वह घायल हो गई है। घटना हजीरा के माधवी नगर की है। घायल महिला को पारिजन ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के हर्ष फायर में घायल होने की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है। आसपास में पुलिस पता लगा रही है कि गोली कहां से चली है।
ग्वालियर हजीरा स्थित माधवी नगर में रहने वाले प्रेमचन्द्र राठौर किराना व्यवसायी हैं। घर के नीचे ही उनकी किराना की दुकान है। जब वह अपनी दुकान में बैठे थे और पत्नी आरती घर की साफ सफाई कर रही थी। तभी अचानक पत्नी के चीखने की आवाज सुनाई दी। प्रेमचन्द्र अंदर घर में पहुंचे तो देखा कि पत्नी के हाथ में गहरा घाव था और खून बह रहा था। उन्हें समझ ही नहीं आया कि यह क्या हुआ है। न तो किसी ने हमला किया है और न ही कोई चोट लगी है। अचानक से आरती को तेज चुभन हुई और हाथ से खून बहने लगा। हां यह घाव होने के समय एक धमाके की आवाज जरुर आई थी। महिला को लेकर उसका पति तत्काल अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर ने घाव को देखा तो वह गन शॉट लगा। गोली लगने की बात डॉक्टरों ने महिला के परिजन को बताई। गोली की बात सुन परिजन भी घबरा गए और इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
टीनशेड चीरते हुए महिला को लगी गोली
प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस ने पाया कि जहां आंगन में महिला झाडू लगा रही थी उसके ठीक ऊपर टीन शेड लगा है। उसमें छेद तक हो गया है। पुलिस को आशंका है कि किसी ने आसपास हर्ष फायर किया है। गोली बाहर कहीं टकराकर टीनशेड को चीरते हुए महिला को लगी है। इसलिए उसकी रफ्तार कम हो गई थी। वरना इसमें किसी की जान भी जा सकती थी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के द्वारा की गई फायरिंग पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
हजीरा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ का कहना है कि माधवी नगर की घटना है महिला को साफ सफाई के दौरान गोली लगी है। मामला अभी हर्ष फायर का लग रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









