एम्बुलेंस संचालक ने अस्पताल कैम्पस में गुंडे बुलाकर काम्पिटटर को लाठियों से पिटवाया
Nov 29 2021
ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल परिसर में सोमवार को पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ युवक एक व्यक्ति को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पीडि़त और आरोपी सभी प्राइवेट एम्बुसेंस व्यवसाय से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि इनके बीच मरीज ले जाने को लेकर दो दिन पहले विवाद हुआ था। इसमें पीडि़त पक्ष ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मारपीट करने वाले लोग उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे।
हैरानी की बात यह है कि जहां मारपीट की जा रही है, उससे सिर्फ 20 कदम की दूरी पर जेएएच की पुलिस चौकी है। इसके बाद वहां भी पुलिस नहीं थी।
ग्वालियर में सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक कार के सामने खड़े एक युवक को तीन से चार लड़के डंडों से पीट रहे हैं। हमलावर बार-बार गालियां देते हुए कह रहे हैं और मामला दर्ज कराएगा। आसपास काफी भीड़ है। वीडियो में सामने ही जयारोग्य हॉस्पिटल की बिल्डिंग दिख रही है। जब इस वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई तो पता लगा कि यह वीडियो रविवार शाम 3 से 4 बजे के बीच हुए झगड़े का है। इसमें पिटने वाला युवक एम्बुलेंस चालक चिराग पुत्र रोहित घुरपड़े है। उसे पीटने वालों की पहचान लवली तिवारी, अनिल कुमार व दो अन्य हैं। पीटने वाले भी एम्बुलेंस के व्यवसाय से जुड़े हैं।
इस मामले में टीआई कंपू रामनरेश यादव का कहना है कि एम्बुलेंस पहले निकालने को लेकर कुछ एम्बुलेंस वालों ने एक की मारपीट की है। दो दिन पहले भी एक मामला दर्ज हुआ था। उसी मामले में राजीनामा नहीं करने को लेकर यह मारपीट की गई है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।
मोमोस के पैसे मांगे तो मारपीट कर ठेला पलटा
थाटीपुर थाना क्षेत्र के साठ फुटा रोड पर प्रीतम नगर निवासी 16 वर्षीय विवेक पुत्र दिलीप माहौर मोमोस का ठेला लगाता है। उसके ठेले पर आकाश नामक युवक मोमोस खाने आया और मोमोस खाने के बाद जब विवेक ने मोमोस के पैसे मांगे तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर ठेला पलट दिया। ठेला पलटने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। वारदात का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









