शंकराचार्य के बारे में युवाओं को पढऩा चाहिए-राजीव शर्मा

Nov 29 2021

ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में शहडोल संभाग कमिश्नर तथा विद्रोही सन्यासी पुस्तक के लेखक राजीव शर्मा उपस्थित रहे। जिसमें युवाओं से बात करते हुए वक्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी भविष्य के भारत की निर्माता है इसलिए युवाओं को सही मार्गदर्शन देने और आदि गुरू शंकराचार्य को पढऩे की उन्हें आवश्यकता है। सिर्फ सरकारों को कोसने से कुछ नहीं होगा। बेहतर समाज का निर्माण तब होगा जब देश का हर नागरिक अपने आस पास के बदलाव की जिम्मेदारी लेगा। किसी भी राष्ट्र का आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक विकास उस देश की शिक्षा पर निर्भर करता है। अगर राष्ट्र की शिक्षा नीति अच्छी है तो उस देश को आगे बढऩे से कोई रोक नहीं सकता। वेबिनार संचालन रचिता डोंगरे तथा आभार आकाश बरूआ ने किया इस अवसर पर हिमांशु अग्रवाल, प्रज्ञा श्रीवास्तव, भारती डोंगरे, आयुषी अग्रवाल सहित गुरूकुल के सभी सदस्य मौजूद रहे।