युवाओं को विजन जीरो के प्रति सजग रहना अति आवश्यक

Nov 28 2021

ग्वालियर। माँ पूर्णगिरी महिला मंडल संस्था द्वारा गूंज कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से शहर के वाणी भारतीय विद्यालय में किशोर किशोरियों को विजन जीरो एबं उसके अतर्गत आने वाली नवीन योजनाओं के प्रतियोगिता जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में में मुख्य अतिथि के रुप में माँ पूर्णगिरी महिला मंडल गूंज संस्था की अध्यक्ष कृति सिंह उपस्थित थी उन्होंने अपने उद्बोधन में विजन जीरो क्या हैं तथा इसके अंतर्गत आने वाली सभी चीजो को विस्तार पूर्वक समझाया एबं उन्होंने बताया की मध्य प्रदेश एसीडेंट के मामले में दूसरे स्थान पर हैं जिससे हम सबको बचना हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों को रेड सिग्नल के बारे में भी बताया कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में स्तुति सिंह उपस्थित थी। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों को किस प्रकार रोड पर चलना चाहिए एवं युवा किस प्रकार एक्सीडेंट होने से बचा सकतें इस पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 
कार्यक्रम में अच्छेद्र सिंह कुशवाह द्वारा सभी लोगों को अन्य गतिविधियों पर जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संचालक सुनील जैन की कार्यक्रम का संचालक विद्यालय की और से राम जैन ने किया एबं आभार स्वाति तोमर ने किया। कार्यक्रम में 250 बच्चों को जागरूक किया।