हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, दिवाली उमंग

Nov 28 2021

ग्वालियर। लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेन्ट्रल द्वारा दिवाली उमंग कार्यक्रम का आयोजन, आपसी फैलोशिप के लिए होटल में किया गया। दिवाली उमंग कार्यक्रम को रेड एंड ब्लैक ड्रेस थीम और कैसीनो थीम पर आयोजित किया गया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर रहे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष अजय बत्रा ने करते हुये अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया। विशिष्ठ अतिथि दुष्यंत साहनी, सुनील गोयल, विकास गंगवाल, नितिन मांगलिक, जेएस गुप्ता, तालिब खान मंचासिन रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पहार द्वारा किया गया। लॉयन्स क्लब ग्वालियर सेंट्रल के अध्य्क्ष अजय सप्रा ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों को क्लब द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो से अवगत कराया। मुख्य अतिथि तोमर ने अपने उदबोधन में क्लब द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो की प्रशंसा की एवं दिवाली उमंग कार्यक्रम को आपसी मेलजोल की शानदार प्रस्तुति बताया।
कार्यक्रम में क्लब अध्य्क्षअजय सप्रा को सुनील गोयल द्वारा लॉयन्स मल्टी पिन से सम्मनित किया। रीजन चैयरपर्सन जेएस गुप्ता द्वारा अब तक  किये गये सेवा कार्य एवं अन्य गतिविधियों के लिये सेन्ट्रल के अध्य्क्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के मनोरंजन के लिये हाउजी गेम एवं अन्य बहुत सारे गेम्स को आयोजित किया। हाउजी गेम श्रीमती मोना ढींगरा एवं श्रीमती आशु झाम द्वारा खिलाया गया।
कार्यक्रम में भोपाल से आये मशहूर सिंगर फरहाज ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। संयोजको के द्वारा कार्यक्रम को बेहतरीन बनाने के लिये, इसमें अरली बर्ड, लकी गिफ्ट, बेस्ट डांस कपल, बेस्ट ड्रेस कपल आदि के उपहार दिये। हाउजी का प्रथम पुरुस्कार फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन सीनियर सदस्य लायन अनुपम लाम्बा जी को प्राप्त हुआ। संयोजको ने अपने प्रयासों द्वारा दिवाली उमंग कार्यक्रम का सुन्दर संयोजन किया।