पुलिस ने क्राइम ब्रांच का एसआई बताकर ठगी करने वाले बदमाश को पकड़ा, खातों की होगी जांच
Nov 27 2021
ग्वालियर। आनलाइन पैसा ट्रांसफर करा एक दर्जन से अधिक लोगों को ठगने वाले युवक को क्राइम ब्रांच ने बस स्टैंड के पास पकड़ लिया। आरोपित स्वयं को क्राइम ब्रांच में एसआई बताकर पिछले 20 दिन से ठगी कर रहा था। आरोपी देव निवासी मुरैना के पास से पुलिस की कैप, एसआई की फर्जी आइडी व ठगे गए 99 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी के आनलाइन खाते की पड़ताल कर पता लगा रही है कि आरोपी अब तक कितने लोगों को ठग चुका है।
एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि आजाद नगर निवासी अभिषेक मांझी व जितेंद्र जखोदिया निवासी नाका चंद्रबदनी गोसपुरा नंबर-2 निवासी चिंत्रांश कुशवाह ने लिखित शिकायत कर बताया कि एक युवक ने अपने आनलाइन खाते में ट्रांसफर कराकर ठगी की है। यह युवक स्वयं को क्राइम ब्रांच में पदस्थ थानेदार बताता है और अपना आइसी भी दिखाता है। ठग पुलिस की कैप भी लगाता है। एसपी अमित सांघी ने मामले की पड़ताल डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर विजय सिंह भदौरिया व क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी डीपी गुप्ता को सौंपी।
टीआइ दमोदार गुप्ता ने बताया कि ठग को पकडऩे के लिए फील्डिंग जमाई गई। पुलिस ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। आरोपी के संबंध में पता चला कि वह स्टेशन के पास स्थित डीबी माल के पास खड़ा है। पुलिस को एक संदिग्ध युवक माल के पास पुलिस की कैप लगाकर खड़ा नजर आया।
इनके साथ की ठगी
आजाद नगर निवासी मुरार निवासी अभिषेक मांझी की आजाद नगर में न्यू शिव आनलाइन नाम से दुकान है। आरोपित ने खुद को क्राइम ब्रांच का एएसआई बताकर 12 हजार 800 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए। बाद में तीन हजार लौटाए। नाकाचंद्रबदनी निवासी जितेंद्र जखौनिया से फोन-पे पर 15 हजार 800 रुपये ट्रांसफर कराए। चित्रांश कुशवाह से 25 हजार रुपये ठगे। इसी तरह कपिल मौर्य से 6400 रुपये ठग लिए। यह ठगी आनलाइन की गई। पुलिस को दो ठगों की जानकारी और मिली है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









