चाय की दुकान पर पैर टच होने पर युवक को गोली मारी,हालत नाजुक
Nov 27 2021
ग्वालियर। चाय की दुकान पर खड़े एक युवक को बदमाशों ने सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसका पैर उनसे टकरा गया। नशे में धुत बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं दो गोली युवक के पेट में लगी हैं। युवक की हालत नाजुक है। घटना तानसेन नगर बिजलीघर के पास शुक्रवार देर रात की है।
घायल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमलावरों में शहर के हिस्ट्रीशीटर बंटी भदौरिया, रोहित भदौरिया, शिप्पी तोमर के नाम सामने आए हैं। बंटी का नाम शहर के गुंडे व शार्प शूटर परमाल के साथी अभिषेक तोमर हत्याकांड में भी आया था। पुलिस घायल का इलाज कराने के बाद मामले की पड़ताल कर रही है।
हजीरा निवासी पुष्पेन्द्र सिंह अपने दोस्त पंकज बघेल के साथ शुक्रवार रात तानसेन नगर बिजलीघर के पास चाय की दुकान पर आया था। उसने अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी की थी। इसी समय वहां हिस्ट्रीशीटर बंटी भदौरिया अपने साथी रोहित भदौरिया व शिप्पी तोमर के साथ आए। पहले गाड़ी बीच में खड़ी करने को लेकर उन्होंने हंगामा किया। इसके बाद गाड़ी हटाने के दौरान पुष्पेन्द्र का पैर बंटी भदौरिया को लग गया। इस पर बंटी ने पुष्पेन्द्र को गाली गलौज देना शुरू कर दी। पुष्पेन्द्र ने उसे रोका तो नशे में धुत बंटी ने रोहित से अपनी पिस्टल मांगी। पिस्टल देखते ही पुष्पेन्द्र ने दौड़ लगा दी। इस पर बदमाश ने एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। दो गोली पुष्पेन्द्र के पेट में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। उसे मरा समझकर तीनों बदमाश वहां से भाग गए। घटना के बाद घायल को उसके साथी ने हॉस्पिटल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुष्पेन्द्र का रात को ही ऑपरेशन हुआ। हालत बेहद नाजुक है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









