अब कोहरा देगा परेशानी

Nov 27 2021

ग्वालियर। रात में बढ़ती जा रही ठंड के साथ सुबह कोहरा भी परेशानी पैदा कर रहा है। यह लोगों की चिताएं बढ़ाएगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि दिन में निकल रही धूप लोगों को ठंड से राहत दे रही है लेकिन शाम होते ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे है। नवंबर महीने के अंत में ठंड ने दस्तक देकर लोगों को बदले मौसम का अहसास करा दिया है। रात में लगातार ठंड बढऩे के कारण लोग बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेने को भी मजबूर हो गए हैं। बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढऩे के साथ शाम को बाजारों की रौनक जल्दी खत्म होने लगी है। बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट भी बढ़ती ठंड पर मुहर लगा रही है। शनिवार सुबह हाईवे पर कोहरे का असर दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ठंड के साथ कोहरा भी बढऩे लगा है। आने वाले दिनों में कोहरे का असर और बढऩे की उम्मीद है।