जीएसटी में बढ़ोतरी के विरोध में कारोबारी हुए एकजुट

Nov 27 2021

ग्वालियर। केन्द्र सरकार द्वारा एक जनवरी 2022 से कपड़ों व फुटवीयर पर जीएसटी का टेक्स बढ़ाने के विरोध में शहर के व्यापारी सीधे तौर पर उतर आए हैं। कारोबारियों ने विरोध ने आंदोलन करने का फैसला लिया हैं।
ग्वालियर होलसेल क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसिएशन के सचिव विजय जाजू ने बताया कि कारेाबारियों की अहम बैठक मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित हुई, बैठक में यह फैसला लिया गया कि जीएसटी की दर 5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी किए जाने का व्यापारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। इसके प्रथम चरण के व्यापारी टेक्स कम करने की मांग को लेकर देश पीएम नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश के अन्य मंत्रियों को पत्र लिखकर मांग करेंगे। 
चेंबर में हुई बैठक में कारोबारियों ने कहा है टेक्स बढ़ाने का फैसला व्यापारियों के साथ कुठारघात है। कारोबारियों का कहना है कि कपड़ा एवं जूता जिनका मूल्य 1000 से कम होगा, उस पर यह कर बढाना सर्वथा अनुचित और निंदनीय है क्योंकि हमारे देश का गरीब वर्ग इसी मूल्य के अंदर ही अपनी आवश्यकताओं को पूरा करता है। हमारे देश का गरीब और किसान वर्ग हवाई चप्पल पहनकर कार्य करता है, उस पर सरकार द्बारा जीएसटी 5 से बढाकर 12 प्रतिशत किया जाना अन्यायपूर्ण है। सरकार के इस निर्णय से महंगाई को बढावा मिलेगा और आमजन एवं व्यापारियों की मुश्किलें बेतहाशा बढ जायेंगी।
बैठक में मप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष-विजय गोयल, संयुक्त अध्यक्ष-प्रशांत गंगवाल, उपाध्यक्ष- पारस जैन, मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष-वसंत अग्रवाल, जीएसटी विशेषज्ञ सीए- दीपक वाजपेयी सहित दि. ग्वालियर होलसेल क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकृष्णदास गर्ग, सचिव विजय जाजू, गांधी मार्केट एसोसिएशन के सचिव प्रदीप भवानी आदि मौजूद रहे।