प्लॉट ना देने पर की फायरिंग
Nov 27 2021
ग्वालियर। पुलिस कम्पटीशन की तैयारी कर रहे युवक पर दो बदमाशों ने गाली गलौज कर फायरिंग कर दी। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती बालाजीपुरम गुढ़ा की है। फायरिंग करते बदमाशों को देखकर बचने के लिए युवक घर में चला गया तो बदमाशों ने उसके दरवाजे पर फायर ठोक दिए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही हमलावर भाग निकले। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती बालाजीपुरम कॉलोनी गुढ़ा निवासी राहुल कुशवाह पुत्र पुरूषोतम कुशवाह छात्र है और पुलिस कम्पटीशन की तैयारी कर रहा है। उनके घर के पास ही उनकी जमीन है और इस पर कोर्ट में मामला चल रहा है और स्टे लगा हुआ है। कुछ दिनों से उनके पास भूपेन्द्र मावई व रामलखन गुर्जर जमीन पर प्लॉट देने के लिए कह रहे थे और जमीन पर स्टे लगा होने के कारण वह प्लॉट देने से मना कर रहे थे।
भूपेन्द्र व रामलखन गुर्जर उसके घर पर पहुंचे और उसके भाई मनीष को गाली गलौज करने लगे। जब वह बाहर पहुंचा तो आरोपियों ने पिस्टल निकालकर फायर ठोक दिया। फायर करते ही मनीष बचने के लिए घर में जा छिपा तो बदमाशों ने दरवाजे पर फायरिंग कर दी। जिसमें दो गोली दरवाजे तथा एक गोली दीवार में लगी। गोली चलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके घर पहुंची, लेकिन वह अपने घरों से फरार मिले हैं। पुलिस आरोपियों के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
हाई अलर्ट में गोलीबारी से दहशत
आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के ग्वालियर में आगमन के चलते पूरे शहर में हाई अलर्ट था। शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस अफसरों ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पर दोनों ही हमलावर अपने-अपने घरों से फरार हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









