वीरांगना की सामाधि से जीवाएमसी तक सड़क पर घोष वादन करते निकाला पथ संचलन
Nov 26 2021
ग्वालियर। में सरस्वती शिशु मंदिर केदारपुर धाम पर मनाए जा रहे चार दिवसीय स्वर साधक संगम (घोष वादक) शिविर में शुक्रवार शाम पथ संचलन किया गया। चयनित 550 घोष वादक अपने-अपने वाद्य यंत्र लेकर रैली के रूप में सड़क पर निकले। करीब 2 किलोमीटर लंबा यह पथ संचलन था।
जब पहला दल इंदरगंज पहुंचा तो आखिरी दल दो किलोमीटर पीछे था। शहर के बीच से गुजर रहे इस पथ संचलन में शामिल घोष वादकों में भी गजब का अनुसाशन नजर आया। किसी फोर्स की तरह कदम से कदम मिलाकर यह शहर के बीच से गुजरते नजर आए। इतना ही नहीं बांसूरी, बाजा और अन्य तरह के वाद्य यंत्रों का शानदार प्रदर्शन सड़क पर देखने को मिला। इस बीच सड़कों पर लोगों ने इन घोष वादकों पर पुष्प वर्षा भी की।
ग्वालियर में शुरू हुए चार दिवसीय स्वर साधक संगम शिविर में दूसरे दिन घोष वादकों का पथ संचलन खास रहा। 550 घोष वादक वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि से पथ संचलन में अपने वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन करते हुए जीवाएमसी तक गए।। इस दौरान पूरे शहर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वर साधक संगम शिविर के लिए पूरा शहर भगवामय हो गया है। शिविर में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भी शुक्रवार शाम 7.55 बजे तेलांगना एक्सप्रेस से ग्वालियर आएंगे। उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है इसलिए शहर में स्टेशन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक कारकेड भी निकाला गया। सुरक्षा के सभी इंतजामों को फाइनल टच दे दिया गया है। पुलिस चौराहों से लेकर हाइवे तक अलर्ट है।
यहां से निकला पथ संचलन हुआ जोरदार स्वागत
पथ संचलन के लिए शहर के चौराहों को सजाया गया था। घोष वादकों का पथ संचलन रानी लक्ष्मीबाई की समाधि से प्रारंभ होकर फूलबाग चौराहा, गुरुद्वारा, महलगेट, जयेंद्रगंज, घोड़ा चौका (इंदरगंज चौराहा) व सनातन धर्म मंदिर के सामने से होता हुआ जीवाएमसी क्लब पहुंचा। इस रूट पर बांसुरी बजाते हुए भगवान श्रीकृष्ण व मां सरस्वती के अलावा प्रमुख संगीतकारों व वाघ यंत्रों के होडिंग्स लगाए गए थे। इन होडिंग्स पर किसी नेता किसी अभिवादनकर्ता का नाम नहीं है। घोष शिविर के लिए नगर के प्रमुख चौराहों पर भगवा ध्वज लगाए गए हैं। फूलों से सजाया गया है। रंगोली भी सजाई गई है।
सड़कों पर लगा जाम
पथ संचलन का समय शाम का था और शहर के सबसे व्यस्त मार्ग फूलबाग, नदीगेट, जयेन्दगंज व इंदरगंज के बीच था। यहां वैसे ही आम दिनों में शाम के समय गहरे जाम के हालात रहते हैं। ऐसे में पथ संचलन को लेकर ट्रैफिक को भी रोका गया था। जिस कारण पंथ संचलन के समय फूलबाग से लेकर इंदरगंज और अचलेश्वर मंदिर रोड, हॉस्पिटल रोड पर एक से डेढ़ घंटे वाहन जाम में फंसे रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









