पूर्व पार्षद सिकरवार का जन्मदिन मनाया, किया सम्मान

Nov 26 2021

ग्वालियर। जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ एवम पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जन्मदिन पर किया पूर्व पार्षद सिकरवार का सम्मान। जिसमें विशेष रूप से देवेंद्र सिंह तोमर प्रति पक्ष नेता नगर निगम ग्वालियर, पूर्व साडाअध्यक्ष राकेश जादौन, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल समेत भारी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। 
मिलन गार्डन तानसेन पुल ग्वालियर स्थित मिलन गार्डन में समाज सेवी तानसेन कल्याण समिति के संस्थापक दिनेश सिकरवार पूर्व पार्षद एमआईसी सदस्य नगर निगम ग्वालियर का जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह परमार ने टीम समेत तथा पेंशनर एसोसिएशन के सभागीय अध्यक्ष डॉ प्रीतम सिंह कुशवाह, सचिव अजमेर सिंह रावत, उपाध्यक्ष ओपी अजमेरिया, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष नन्दकिशोर गोस्वामी द्वारा शॉल श्री फल पुष्प मालाएं पहना कर भव्य सम्मान कर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।