शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस एक्शन में, तीन दर्जन दबोचे
Nov 26 2021
ग्वालियर। जिले में बिक रही अवैध शराब पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कप्तान अमित सांघी के निर्देश पर अभियान चलाया गया और 12 घंटे में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर जिले में तीन दर्जन से ज्यादा शराब तस्करों को दबोचकर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। अभी भी पुलिस की टीमें अवैध शराब बेचने वालों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
एसपी अमित सांघी ने बताया कि जिले में अवैध शराब की लगातार सूचनाएं आ रही थी, जिस पर सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे। जिस पर सभी थानों की पुलिस ने कार्रवाई कर 37 शराब तस्करों को पकड़ा है और पकड़े गए तस्करों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है कि वह अवैध शराब कहां से लेकर आते थे और कहां-कहां पर खपाते थे।
पुलिस पकड़ में आए तस्करों ने अपने नाम गब्बर उर्फ गजेन्द्र कुशवाह, लोकेश तोमर, मुकेश कोली, चेतन कोरी, हरीश जाटव, शक्तिवीर जाटव, अभिषेक सक्सैना, अजय चौधरी, अशोक राठौर, अंकुर राठौर, मोहन पटेल, गजेन्द्र शाक्य, कपिल वर्मा, दीपू वाल्मीक, गायत्री कंजर, सूरज उर्फ तूफान जाटव, चंद बघेल, मनीष बाथम, गुड्डू जाटव, मोनू माहौर, रवि कुशवाह, राकेश कुशवाह, नरेन्द्र लोधी, सचिन, प्रशांत त्यागी, अमर परसेडिया, राजा गौड, अंकित जाटव, गंगाचरण कुशवाह, राहुल जाटव, कप्तान सिंह, गोपाल जाटव, मक्खन जाटव, तहसीलदार कुशवाह, बृजेश चौहान, केलापति कंजर और हाकिम रावत को पकड़ा है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई है। जिससे पता चल सके कि उन्हें अवैध शराब कौन उपलब्ध करा रहा है।
पुलिस अफसरों की माने तो अवैध शराब तस्करों के साथ ही स्मैक तथा अन्य नशों का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जो लगातार चलेगा और जो भी अवैध नशे का कारोबार करता पकड़ा जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









