शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद
Nov 25 2021
ग्वालियर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी के चार वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। बता दें कि गिरफ्तार चोर के खिलाफ शहर के कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं।
ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी की गई बाइक के साथ एक युवक सरला फार्म हाउस के नजदीक खड़ा है। पुलिस ने एक टीम बनाकर बताए गए स्थान की घेराबंदी कर चोरी की बाइक सहित आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने पकड़ कर ली गई और सख्ती से पूछताछ की। पुलिस ने तीन और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
आरोपी का नाम सूरज किरार है और वह हनुमान नगर का रहने वाला है। सूरज किरार एक शातिर वाहन चोर है और वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहकर गाडिय़ां चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई मोटरसाइकिलों के मामले में शिकायत दर्ज की है। उसके और आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में पुलिस पता कर रही है।
एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी से कुछ दिन पहले एक बाइक चोरी हुई थी। मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सरला फार्म हाउस के पास चोरी की गई गाड़ी के साथ एक युवक खड़ा हुआ है। जिसके बाद एक टीम बनाकर मौके पर भेजी गई और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने चोरी करना कबूल किया। इसके साथ ही उसके द्वारा चोरी की गई तीन बाइक और बरामद की हैं। फिलहाल पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है और उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









