ऐसे कैसे बनेगा ग्वालियर स्वच्छता में नंबर वन

Nov 25 2021

ग्वालियर। ग्वालियर स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर लगातार पिछडता जा रहा है जिसका मुख्य कारण नगर निगम की कार्यप्रणाली है ग्वालियर में अभी भी सैकड़ों ऐसे स्थान है जहां खुले में कचरा डाला जाता है अस्थाई कचरो के ठीए बना दिए गए हैं नालियां चोक पड़ी हुई है हर तरफ गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है। ग्वालियर के बड़े-बड़े नालो की हालत देख लीजिए एस्ट्रीट लाइटों की हालत देख लीजिएए कई जगह शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है कोई देखने सुनने वाला नहीं है। नगर निगम से संबंधित जन समस्याओं को लेकर गुरूवार को डॉक्टर अशोक जयंत गोल पहाडिय़ा ब्लॉक की तरफ से क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 17 ढोली बुआ के पुल पर क्षेत्र अधिकारी यशवंत मेकले को एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया। 
ज्ञापन पत्र में एबी रोड राजा गैस गोदाम से लेकर गोल पहाडिय़ा पुलिस चौकी तक सीवर युक्त पानी सड़कों पर बहता रहता है जिससे आम जनता को बहुत परेशानी होती है यहां की नालियां चोक पड़ी हुई है वहां पर गंदगी व्याप्त है हीरा भूमिया मंदिर के पास विधायक प्रतिक्षालय के चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है जिसकी वजह से मुसाफिर इसमें बैठ नहीं पाते और इन क्षेत्रों में व्याप्त अन्य समस्याओं को लेकर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू ने बताया कि 7 दिवस के अंदर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।
जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चावला, एमके कुरेशी, तरुण यादव, संजय फडतरे, जीवाजीराव माडोल, ज्ञानचंद निर्धार, दिलीप राजपूत, सज्जन चौधरी, नरेंद्र मेकले, आजाद खान, मुकेश चौरसिया, रवि शाक्य, अमित शर्मा, श्यामसुंदर श्रीवास्तव, बिंदु खान, रामेश्वर दयाल, दिलीप मिश्रा, अर्जुन सिंह कुशवाहा, संजीव जयंत, अनिल गोडयाले, पवन रजक, सत्येंद्र पाठक, मोनू, शिवा कुशवाह, बाबू सिंह राठौर, शिवांशु भिलवार, केशव जाटव, कृष्ण कन्हैया चोपड़ा, आनंद शर्मा, गोविंदा आदि उपस्थित थे।