कांग्रेस पदयात्रांए, मिस्ड कॉल, जनजागरण अभियान चलाएगी

Nov 25 2021

ग्वालियर। अ.भा. कांग्रेस कमेटी के आदेश मप्र कांग्रेस कमेटी के परिपत्रानुसार जनजागरण अभियान घर घर तक चलाए जाने, हर नागरिक अभियान को मिस्ड कॉल अभियान में सम्मलित करने एवं पदयात्रा प्रारंभ करने, मंहगाई, बेरोजगारी, अव्यवस्थांओ को लेकर आयोजित होने वाले आंदोलनो के लिए आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में कार्यवाहक अध्यक्षों, ब्लॉक कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्षो की संयुक्त बैठक कंाग्रेस भवन पर सम्पन्न हुई।
  बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने सभी कार्यकारी अध्यक्षो और ब्लॉक अध्यक्षो को अ.भा. कांग्रेस कमेटी के जनजागरण अभियान के परिपत्र की प्रति देते हुए कहा कि यह अभियान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मंडलम कांग्रेस कमेटी द्वारा सेक्टर स्तर पर आयोजित किए जांएगे, पदयात्रा होंगी, पदायात्रा के दौरान मंहगाई से संबधित फॉर्म जनजन से भरवाया जाएगा और मिस्डकॉल 1800212000011 के माध्यम से जनजन को अ.भा कांग्रेस कमेटी से जोड़ा जाएगा। जनजागरण अभियान के फॉर्म पर नाम, विधानसभा क्षेत्र का नाम, वार्ड क्र. पता, जिला, मोबा. न. अंकित किया जाएगा और मिस्ड कॉल करते ही नागरिक के पास अ.भा. कांग्रेस कमेटी का मेसेज आ जाएगा, इस अभियान को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडलम सेक्टर स्तर पर आयोजित कार्यक्रमो की दिनांक शीघ्र घोषित की जांएगी।  
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष महाराज ंिसह पटेल, अमर सिंह माहोर, इब्रहिम पठान, वीर सिंह तौमर, चर्तुभुज धनोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान, नवीन भदकारिया, मुनेन्द्र भदोरिया, अतुल जेन, राकेश गुर्जर, विनोद जेन, सत्यभान चौहान, सुनील श्रीवास, राजेश बाबू, संतोश शर्मा, अब्दुल हमीद पप्पू आदि उपस्थित थे।