लक्ष्मीगंज सब्जीमंडी रोड पर 40 मिनट के जाम ने मचाई आफत

Nov 25 2021

ग्वालियर। गुरुवार सुबह लक्ष्मीगंज स्थित नेहरू पंप से लेकर तिघरा मोड तक करीब 40 मिनट के जाम ने आफत कर दी। यह जाम रामद्वारे से शुरू हुआ और सब्जी मंछी के दोनों गेट पर सिमट गया। जाम लगने का कारण मंडी में अनलोड के वाहन और सड़क पर जमे ठेलों के अतिक्रमण के कारण था। इस जाम में एक एबुलेंस भी फंस गई। वह तो गनीमत थी कि उसमें कोई मरीज नहीं था। जाम का कारण सड़क पर खड़ी दो ट्रैटर ट्रॉली थी। इधर जाम को क्लीयर कराने कोई भी यातायात या संबंधित बीट का जवान मौके पर आया।