गलत वाहन पार्क यातायात पुलिस उठा लेती है उसके बाद अवैध वसूली और बदतमीजी

Nov 25 2021

ग्वालियर। इन दिनों यातायात पुलिस की मनमानी, बदतमीजी और अवैध उगाही चल रही है। इस महकमे के कर्मचारी परिवार वाले लोगों, लड़कियों, महिलाओं के साथ तक बुरा व्यवहार करते है। फिर अवैध उगाही के बाद ही वाहन छोड़ते है। मजेदार बात यह है कि यातायात पुलिस को सत्ता का भी डर नहीं है। विभाग भाजपा नेता, उनके समर्थक व लोगों को भी नहीं छोड़ रहे है।
ग्वालियर के लोग यातायाता पुलिस की गुंडागर्दी से परेशान है। परिवार वाले लोगों को विभाग के कर्मचारियों के गलत व्यवहार से ज्यादा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। अगर दो-चार मिनट को कोई भी अपना वाहन इधर उधर पार्क करके अपने कुछ काम या खरीदी करने लगता है तो यातायात विभाग की गाड़ी आकर उनके वाहन को उठा लेती है उसके बाद बस फिर तमाशा खड़ा हो जाता है। विभाग के लोग वाहन मालिक के साथ बहुत ही बुरा व्यवहार करते है और अपने पद का नाजायज फायदा उठाते है। 
वाहन मालिक जब अपने बीबी बच्चों के साथ होता है इसका वह ज्यादा ही फायदा उठा उसके साथ बदतमीजी तक करते है। ज्यादा बात बढऩे पर जब इस विभाग के कर्मचारी कुछ देने की बात कर वाहन छोडऩे की कहते है। उसको नाजायज परेशान करते है। जब पैसे मिल जाते है उसके बाद ही वाहन गाडी से उतारते है इस दौरान उनके वाहन तक डैमेज हो जाता है। ऐसा ही व्यवहार विभाग के कर्मचारियों का महिलाओं और लड़कियों के साथ होता है। ज्यादा बात बढऩे पर थाने आने तक की धमकी देते है। रोज-रोज के विभाग के कर्मियों की गुंडागर्दी से आमजन परेशान है। इतना ही नहीं ये विभाग के कर्मी भाजपा नेताओं व उनके लोगों तक को नहीं छोड़ रहे है। हालात यह है कि यातायात पुलिस डीएसपी भाजपा नेताओं, आमजन, समाजसेवी, पत्रकार तक के फोन तक नहीं उठाते। जो उनके विभाग के कर्मियों की काली कारगुजारी बताने फोन लगाते है