शास्त्रीय संगीत गायिका मीता पंडित को प्रतिष्ठित कुमार गंधर्व सम्मान
Nov 25 2021
ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग ने 2019,20 के लिए अपने कला संगीत आदि के तमाम प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा कर दी। ग्वालियर घराने की जानीमानी संगीत गायिका मीता पंडित को 2019 के लिए प्रतिष्ठित कुमार गंधर्व सम्मान प्रदान किया गया है। इसी क्रम में प्लेबैक सिंगर शैलेंद्र सिंह और 2020 के लिए संगीतकार जोड़ी आनंद- मिलिंद को लता मंगेशकर सम्मान के लिए चयनित किया है। इसी तरह 2019 के लिए अशोक मिश्रा और 2020 के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को किशोर कुमार सम्मान से नवाजा जाएगा। पिछले साल कोरोना की वजह से पुरस्कारों की घोषणा नहीं हो सकी थी। इस वजह से इस साल 2019 और 2020 के लिए पुरस्कार घोषित किए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से 23 राष्ट्रीय और 9 राज्य स्तरीय समान प्रदान किए जाते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









