तापमान में मामूली उछाल, दोपहर में धूप खिली, शाम होते ही फिर सर्दी
Nov 25 2021
ग्वालियर। गुरुवार को उत्तरी हवा शांत रही। इस कारण न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिससे रात में ठिठुरन बरकरार रही। तापमान में मामूली बढोतरी हुई लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। सुबह गलन का अहसास हुआ। तापमान सामान्य से 2 डिसे कम रिकार्ड हुआ है। ठंड के कारण रात व सुबह के समय अलाव जलने लगे हैं। दोपहर में धूप खिली, लेकिन तीखपन गायब था। शाम होते ही फिर सर्दी हो गई।
वर्तमान में मौसम को प्रभावित करने वाला सिस्टम नहीं है। इस कारण हवा का रुख उत्तरी हो गया है। यह हवा जम्मू कश्मीर से ठंडक लेकर आ रही है, जिसके चलते शहर में ठिठुरन बढ़ रही है। रात में कड़ाके की ठंड होने लगी है। गत दिवस न्यूनतम तापमान 8 डिसे रिकार्ड हुआ, जिससे ठंड का अहसास अधिक हो रहा है। आसमान साफ होने से ठंड की चुभन बढ़ गई है। सुबह के समय ठंड से बचने के लिए लोगों को धूप सेकनीं पड़ रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









