गुरुद्वारा फालका बाजार में मनाया गया प्रकाश पर्व

Nov 25 2021

ग्वालियर। गुरुद्वारा गुरुनानक देव फालका बाजार समिति एवं सेवादारों द्वारा प्रकाश पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया गया। दरबार सजाया गया पाठ साहिब का भोग लगाया गया। गुरुद्वारा गुरुनानक देव फालका बाजार समिति के कुलवंत सिंह मनजीत सिंह, अवतार सिंह, रंजीत सिंह, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, द्वारा इस शुभ अवसर पर हाल ही मे पंजाबी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद कि निर्देशक नीरू सिंह ज्ञानी को सम्मानित किया। ग्वालियर की बेटी प्रांजुला सिंह को वैश्विक प्रतिभा पुरस्कार  प्राप्त हुआ। प्रभात फेरी मैं प्रतिदिन शामिल होने वाले रविंद्र सिंह ग्रोवर, गगनदीप एवं महिला सिख संगत वं गुरुद्वारे में प्रतिदिन सेवा करने वाले सेवादारों को भी सम्मानित किया गया।