शहरवासियों को बायोडायवर्सिटी पार्क सहित अन्य विकास परियोजना का जल्द मिले लाभ: जयति सिंह
Nov 24 2021
ग्वालियर। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में कई विकास कार्य प्रगतिरत हैं। इन विकास कार्यों को लेकर स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर स्थित कार्यालय में स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह द्वारा समीक्षा बैठक की गई और संबंधित अधिकारियो को जरुरी दिशा निर्देश दिये गये। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने बिंदुवार रूप से परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
समीक्षा बैठक में सूत्र सेवा के दूसरे चरण के अंतर्गत 80 बसो के संचालन, स्मार्ट रोड परियोजना, बायोडायवर्सिटी पार्क के नवीन डीपीआर, फसाड लाइटिंग सहीत कई प्रगतिरत परियोजनाओ पर विस्तृत चर्चा की गई। श्रीमती सिंह नें सूत्र सेवा के दूसरे चरण के अंतर्गत चलाइ जाने वाले 80 बसो के संबंध में व्यापक रुपरेखा बनाने के लिये संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया। वही स्मार्ट रोड के कार्य को भी अतिशीघ्र पूर्ण कराये जाने को लेकर अधिकारियो को दिशा निर्देश दिये। बैठक में जैव विविधता पार्क को लेकर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह नें अधिकारियो को निर्देशित किया कि इस परियोजना को शीघ्र अति शीघ्र शुरु किया जाये। साथ ही इस पार्क के लिए टेक्नोइकोनोमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर जो मुख्य बिंदू सामने आये है, उनको भी इसमें शामिल किया जाये।
श्रीमती सिंह ने इस प्रस्तावित परियोजना के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि स्मार्ट सिटी की यह महत्वपूर्ण परियोजना है। इस पार्क को वन विभाग से सबंधित सभी नियमों का पालन करते हुए विकसित किया जाएगा। इस पार्क में कम से कम स्थाई निर्माण एवं वन विभाग के मानकों का पालन करने के साथा कैचमेंट एरिया में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से जल संरक्षण का भी प्रावधान रहेगा। इस पार्क के बनने से शहर के प्रदूषण स्तर को कम करने में सहायता मिलेगी तथा शहरवासियों को भी मनोरंजन व व्यायाम हेतु प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









