विवाद सुलझाने गए भाजपा नेता को हमलावरों ने घर में घुसकर पीटा- दर्ज कराई छेड़छाड़ की एफआईआर
Nov 24 2021
ग्वालियर। भाजपा नेता अशोक जैन को पड़ोसी दोस्त के घर एक विवाद को सुलझाने के लिए जाना महंगा पड़ गया। दोस्त के भाई और भतीजों ने भाजपा नेता पर हमला कर दिया। उनके घर में घुसकर मारपीट की। यही नहीं, जब भाजपा नेता थाना पहुंचे, तो बाहर घेरकर भी मारपीट की। यहां तक तो सब ठीक है, लेकिन जब भाजपा नेता थाने के अंदर पहुंचे, तो पता लगा कि उन पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया है।
मंगलवार- बुधवार दरमियानी रात 2 बजे तक मुरार थाने के बाहर हंगामा चलता रहा। आसपास के थाने का फोर्स भी बुला लिया गया। यहां एक पक्ष की पुलिस से भी बहस हुई है। आखिर में पुलिस अफसरों ने स्थिति को संभाला है। भाजपा नेता की ओर से दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। दूसरी ओर से भाजपा नेता पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया है। अशोक जैन, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के खास माने जाते हैं।
उपनगर मुरार के घासमंडी के रहने वाले आदर्श दीक्षित का परिवार के भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार रात को मामले में फिर विवाद हुआ। पड़ोस में रहने वाले भाजपा नेता अशोक जैन, आदर्श दीक्षित के दोस्त हैं। वह उनके घर पहुंचे। मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से संजू दीक्षित, विवेक तपन, प्रिदर्शी और रवि का उनसे विवाद हो गया। उन्हें परिवारिक मामले से दूर रहने के लिए कहा गया। इसके बाद भी भाजपा नेता ने हस्तक्षेप किया, तो सभी ने मिलकर हमला कर दिया। पहले घर में घुसकर सभी ने भाजपा नेता के घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें उनकी भाभी इन्द्रा जैन पत्नी विनोद जैन घायल हो गईं।
इसके बाद जब भाजपा नेता मुरार थाने पहुंचे, तो वहां पहले से दूसरा पक्ष खड़ा था। यहां थाने के बाद फिर अशोक जैन पर हमला किया गया। दूसरे पक्ष का आरोप था कि भाजपा नेता ने घर में घुसकर उनके घर की महिला के साथ छेड़छाड़ की है। रात करीब 2 बजे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने आसपास के थानों का फोर्स बुलाकर स्थिति को संभाला।
देर रात दोनों पक्षों पर हुए मामले दर्ज
मुरार थाना पुलिस ने इस मामले में काफी समझदारी से काम लिया है। पुलिस ने भाजपा नेता की भाभी इन्द्रा पत्नी विनोद जैन निवासी घासमंडी की शिकायत पर हमलावर संजू दीक्षित, विवेक, प्रिदर्शी दीक्षित, तपन, रवि के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। इसके अलावा दूसरे पक्ष की ओर से एक युवक की पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता अशोक जैन व दो अन्य साथियों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।
अशोक जैन पहले कांग्रेस में थे। कट्टर सिंधिया समर्थक माने जाते थे, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले ही केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रभाव के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सदस्यता ली थी। अशोक जैन को भाजपा में सदस्यता भी केन्द्रीय मंत्री के नेतृत्व में मिली थी।
मामले में टीआई मुरार शैलेन्द्र भार्गव का कहना है कि दोनों पक्षों ने शिकायत करते हुए एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। रात तक थाने के बाहर दोनों पक्ष खड़े हुए थे। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









