उपायुक्त सत्यपाल सिंह ने किया निरीक्षण अनुपस्थित कर्मचारियों का काटा वेतन
Nov 24 2021
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देश पर शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों को लेकर निगम अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन सुबह अपने अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की मोनिटरिंग की जाकर संबंधित कर्मचारियों को आवशयक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। इसके साथ ही आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था की मोनिटरिंग के दौरान15 सफाई मित्र अनुपस्थित मिलने पर वेतन काटने के निर्देश दिए।
डिप्टी कमिश्नर अतिबल सिंह यादव ने वार्ड 57 व 58 का निरीक्षण किया। जिसमें 12 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। वार्ड 57 के सतीश, चन्द्र कुमार, प्रियंका, सुरजी, विनीत साथ ही वार्ड 58 के अनीता, गुंजा पवार, मूनम, अनूप, मुकेश, मनोज, पुष्पेन्द्र, राकेश, रवि, रवि, भगवानदास, सूरज। जिसमें रवि चार वर्ष से एवं विनीत विजय पिछले डेड वर्ष अनुपस्थित रहने पर इनकी सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया। साथ ही नो वर्क नो पेपर पर तीन दिवस में उपस्थिति के लिए सूचित किया गया।
उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने 50 व 43 का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 2 आउटसोर्स व 1 विनियमित सफाई मित्र अनुपस्थित पाये गए। सभी के एक दिवस के वेतन काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा कि स्वच्छता के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। सभी सफाई मित्र समय से सफाई का कार्य प्रारभ कर दें। शहर को साफ व स्वच्छ रखना हमारी पहली प्राथमिकता है।
सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना
निगमायुक्त के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाना, थूकना व पेशाब करने पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत वार्ड 63 के जलालपुर चौराहे पर डल्यूएचओ दीपक खरे द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर पेशाव करने पर जुर्माने के कार्यवाही की गई। जिसमें कल्यान, रमेश, बाबूलाल संजय से 250-250 रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किये गए। साथ ही चोहान प्याऊ रोड पर नास्ते वाले द्वारा गंदगी फैलाने पर 250 रुपए व हाई कोर्ट रोड पर दुकानदार द्वारा गंदगी फैलाने पर 750 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









