फोटो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ में राजेश जायसवाल (छोटू) अध्यक्ष, रवि उपाध्याय महासचिव चुने

Nov 24 2021

ग्वालियर। मध्य प्रदेश पत्रकार संघ द्वारा बुधवार को ग्वालियर प्रेस क्लब भवन मे फोटो जॉर्नलिस्ट प्रकोष्ठ का गठन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र माथुर और संस्थापक महासचिव राजेश शर्मा व राजलखन सिंह की मौजुदगी में बरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट राजेश जायसवाल को जिलाध्यक्ष और रवि उपाध्याय को महासचिव चूना गया। इस मौके पर जयदीप सिकरवार, संजय भटनागर, कोक सिंह, रघुवीर कुशवाह, मुकेश बॉथम, विनोद माहुने, श्रीनिवास तिवारी, उपेन्द्र तोमर आदि उपस्थित थे।