कोचिंग के लिए निकला छात्र, बस स्टैंड पर बेहोश मिला -24 घंटे जिंदगी के लिए संघर्ष करने दम तोडा़
Nov 24 2021
ग्वालियर। 24 घंटे जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद दसवीं के एक छात्र ने दम तोड़ दिया है। छात्र मंगलवार सुबह कोचिंग के लिए घर से निकला था। कोचिंग के बाद दोस्तों के साथ नाश्ता किया। कुछ देर बाद वह दौरार बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में मिला। कुछ लोगों ने उसे पहचानकर घर तक पहुंचाया। छात्र के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे लेकर जेएएच पहुंचे।
यहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर मोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस पता लगा रही है कि छात्र ने किन दोस्तों के साथ नाश्ता किया था।
मोहना के दौरार के रहने वाले छोटू (16) पुत्र विनोद जाटव दसवीं का छात्र था। पिता बेटे को आईपीएस ऑफिस बनाना चाहते थे। छोटू दौरार में ही सार्थक अकादमी में कोचिंग के लिए जाता था। रोज उसकी दो क्लास होती थी। एक सुबह 8 बजे और दूसरी 9 बजे रहती थी। मंगलवार को भी वह घर से कोचिंग के लिए निकला था। दोपहर में वह बस स्टैंड पर बेहोश मिला। आसपास के लोगों की उस पर नजर पड़ी, तो उन्होंने छोटू के घर पर सूचना दी। इसके बाद उसे घर पहुंचाया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
परिजन ने उसे जेएएच के पॉइजन वार्ड में भर्ती कराया। यहां बुधवार को मौत हो गई। सूचना पर मोहना पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि छात्र की मौत जहर खाने से हुई है। परिजन का कहना है कि उसे कोई परेशानी नहीं थी, इसलिए वह खुद से जहर नहीं खा सकता। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।
दोस्तों के साथ किया था आखिरी बार नाश्ता
बेहोशी के हालत में मिलने के बाद उसे सिर्फ एक बार ही होश आया था। उसने परिजन को बताया कि कोचिंग छूटने के बाद वह दोस्तों के साथ नाश्ता करने गया था। नाश्ता करने के बाद हालत बिगडऩे लगी। अब पुलिस पता लगा रही है कि उसने नाश्ता कहां किया था। साथ ही, किन दोस्तों के साथ वह नाश्ता करने गया था।
पिता ने लगाया हत्या का आरोप
छात्र के पिता व अन्य परिजन ने जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। पहला संदेह कोचिंग के साथियों पर है। मामले में विवेचना कर रहे असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर वीके दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









