एसपी आफिस में पीडि़तों ने बताई समस्याएं, निराकरण के निर्देश दिए

Nov 23 2021

ग्वालियर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडीशनल एसपी हितिका वासल ने दूर-दूर से आए पीडि़तों को ना सिर्फ सुना बल्कि कुछ शिकायतों का तो मौके पर ही निराकरण किया जबकि कुछ शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंप कर जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कई शिकायतें ऐसी भी आईं जिनमें पीडि़तों को पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा था। पुलिस के असहयोग को लेकर वासल मैडम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पीडि़त को न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें ना खाना पड़े। जनसुनवाई के दौरान कई महिला पीडि़त भी आई और वासल मैडम के समक्ष अपनी समस्या रखी।