डॉ. शिराली को मिला वैश्विक शिक्षण उत्कृष्टता सम्मान
Nov 23 2021
ग्वालियर। इन्टरनेशनल इंटर्नशिप यूनिवर्सिटी (यू.के.) द्वारा घोषित ग्लोबल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 में ग्वालियर की डॉ. शिराली अरविंद रुनवाल को वल्र्ड एड्यू-लीडर के खिताब से नवाजा गया है। उक्त कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इसी के साथ डॉ. शिराली का नाम डॉक्टरेट इन क्लिनिकल रिसर्च की मानद उपाधि के लिए लंदन अग्रेषित किया गया है। स्थानीय गजरा राजा मेडिकल कॉलेज से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अव्वल रहीं शिराली रुनवाल को डॉ. एमएस रांगणेकर गोल्ड मेडल फॉर टॉपिंग इन पीजी एग्जाम से भी सम्मानित किया जाएगा। अभी हाल ही में वे भारतीय शिक्षा-रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2021 की विजेता चुनी गईं हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









