सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर उपायुक्त ने वेतन काटने के दिए निर्देश

Nov 22 2021

ग्वालियर। निगमायुक्त किशोर कान्याल को विगत कई दिनों से वार्ड क्र 05 की सफाई एवं सफाई कर्मियों की गैरमौजूदगी की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। उक्त शिकायतों की पुष्टि एवं निराकरण हेतु उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान को निर्देशित किया गया।
निगमायुक्त के निर्देश पर सोमवार को उपायुक्त स्वास्थ्य चौहान द्वारा प्रात: 7:30 पर वार्ड क्र 05 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 22 सफाई मित्र के साथ वार्ड हेल्थ ऑफिसर रवि पुत्र गौरी भी अनुपस्थित पाए गए। प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक भी नदारद मिले। इस अव्यवस्था पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए।
इन पर हुई कार्रवाई
रवि पुत्र गौरी, डल्यूएचओ को मूलपद सफाईमित्र के कार्य हेतु वार्ड 55 में भेजा। गौरीदास बिहारी पुत्र रामचरण, प्रभारी स्वच्छ्ता निरीक्षक को मूलपद सफाईमित्र के कार्य हेतु वार्ड 55 में भेजा। पवन धवल, कार्यवाहक सहायक स्वास्थ्य अधिकारी का कोई भी नियंत्रण न होने ऐसी स्थिति निर्मित होने के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
इनके कटेंगें वेतन
नरेश, दिलीप, मुन्नी, राजू, कीर्ति, हेतम, संजय, मेवाराम, प्रेमनारायण, बाबूलाल, सतीश, रामसिंह नियमित, हीरा, नत्थन, रंजीत, काशीराम, रूपकिशोर, विजय, सूरज, भोला, संदीप, रामशंकर- विनियमित, राखी, हरिकिशन, रेखा, संदीप, कुलदीप, सुरेश, अमर, राजेन्द्र, मुकेश, हरी, राजा, बैजू, आकाश, प्रहलाद, राहुल, ज्ञानी, शैलेंद्र, महेंद्र, सौरभ, महेश, अरविंद, चुन्नीलाल- आउटसोर्स।