वृद्धों की फरमाइश पर आश्रम में सजी संगीत शाम

Nov 22 2021

ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम लक्ष्मीगंज में म्यूजिकल ग्रुप द्वारा यह संगीत शाम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रुप के सदस्यों ने भजनों गीतो के माध्यम से वृद्धों का मन मोह लिया। इसी के साथ शहर की ही उभरी हुई प्रतिभावान युवती ज्योति भदौरिया का सम्मान किया गया। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में वृद्धों के लिए फ्रेंड्स यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत शाम का आयोजन किया गया। जिसमें फ्रेंड्स ग्रुप के अध्यक्ष रियाज सिद्दीकी और उनकी टीम ने गीतों से वृद्धों को मन मोहित कर दिया।
संस्था के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने बताया की आश्रम में संगीत शाम के अलावा शहर की ही प्रतिभावान ज्योति भदौरिया को सम्मानित किया गया। ज्योति भदौरिया ने 17 सेकंड में 50 भाषाओं में हेलो बोलकर रिकॉर्ड कायम किया है इसके लिए संस्था द्वारा उनको समानित किया गया। ज्योति भदौरिया के सम्मान के साथ ही वृद्धों ने अपनी फरमाइशों के गीत सुने। 
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव महाराज राधा कृष्ण दास, सहसचिव मनोज दुबे, श्याम श्रीवास्तव, अधिक्षिका सीमा सक्सेना, निष्ठा सिंह, शुभम त्रिपाठी, सलोनी, रियाज सिउद्दीकी, अभय गुप्ता, श्वेता अग्निहोत्री, दीपक वर्मा, अनीता वर्मा, हिताक्षी वर्मा, विशाल राठौर, अमर चंद जैन, मंजू , शरीफ खान सहित कई श्रोता गण वृद्ध माता-पिता मौजूद रहे।