भाजपा ने मंहगी कर दी सब्जी रोटी: रूचि गुप्ता

Nov 21 2021

ग्वालियर। अ.भा. कांग्रेस  कमेटी के आदेश एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के निर्देश पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूचि गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को वीरंगना लक्ष्मीबाई स्मारक से मंहगाई, बेरोजगारी, उद्योगो में मंदी लानी वाली भाजपा सरकार के खिलाफ पदयात्रा प्रारंभ हुई जो फूलबाग, अंबेडकर पार्क, गुरूद्वारा रोड, मोती तबेला, नदी गेट, शिंदे की छावनी होती हुई, कंाग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर पर समाप्त हुई।
पदयात्रा को संबोधित करते हुए महिला कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूचि गुप्ता ने कहा कि मंहगाई जिस दौर से गुजर रही है उसमें रसोई गैस एक हजार की होने से महिलांओ के घर का बजट गड़बड़ा गया है, घरो में चुल्हा है, लकड़ी, कंडा महंगा है चुल्हा जल नही पा रहा है, मिट्टी का तेल मिल नही रहा है इसलिए स्टोव पर खाना बन नही पा रहा है, इस कारण माँ, बहन, बहु, बेटी परेशान हैं। सब्जीयां मंहगाई की और बढ़ रही है, भाजपा में सब्जी रोटी मंहगी करके गरीब वर्ग को खाने को मोहताज कर दिया है। गैस सिलेंडर की अर्थी निकालकर मेादी की मंहगाई को बेनकाब किया।
  पदयात्रा में महाराज सिंह पटेल, वीर सिंह तौमर, सरमन राय, राजू राय, विनोदी जेन, संतोश शर्मा, अशोक सिकरवार, विष्णूकांत शर्मा, चेतन भार्गव, गीता गुप्ता, सुनीता तोमर, मिली सक्सेना, निधि शर्मा, रानू शर्मा, मनोरमा चौहान, अविनाश गुप्ता, नाजिम खान, रामबाबू कुशवाह, अविनाश शर्मा, मनोज किरार, दाताराम कुशवाह, संतोश कुश्वाह, अमर सिंह कुशवाह, चंदन कुशवाह, रचना कुशवाह, हेमलता कुशवाह, नसरीन खान, संध्या बाथम, शशी मंडेलिया, अनीता पाल, गुंजा जाटव, रेनू पर्शिया, नीतू जाटव, हेमलता प्रजापति, राजकुमारी सहित अनेक कंाग्रेसजन उपस्थित थे।
आज वीरंगना झलकारी बाई को नमन कर दीपदान करेगी: कांग्रेस
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि सोमवार 22 नवंबर को स्वाधीनता आंदोलन की सैनानी वीरंगना झलकारी बाई की 190वीं जयंती पर कांग्रेस प्रात: 9 बजे अकाशवाणी तिराहा गांधी रोड पर नमन करेगी और शाम 6 बजे दीपदान करेगी।