मानव सेवा ही नारायण सेवा- देवाचार्य के सानिध्य में हुआ शीश महल मंदिर का भूमि पूजन

Nov 21 2021

ग्वालियर। श्रीराधा कृष्ण मंदिर का शीश महल मंदिर का भूमि पूजन महामंडलेश्वर राम भूषण दास महाराज खनेता वाले, महामंडलेश्वर संतोष गुरु, आध्यात्मिक संत कृपाल सिंह, एवं ऋषभानंद के सानिध्य में शीश महल मंदिर का भूमि पूजन भगवान इंद्र द्वारा अमृत वर्षा के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्याथिति ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर, ग्वालियर पश्चिम विधायक प्रवीण पाठक, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, रमेश ग्रवाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल मखीजानी, साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह की अवसर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड का पाठ गुंजन वशिष्ठ के मधुर भजनों के मध्य किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों के कर कमलों से मंदिर का भूमि पूजन आचार्य देव ने संपन्न कराया। माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज के 75 वर्ष पूर्ण करने वाले वरिष्ठ समाज बंधुओ का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ समाज सेवियों सम्मान किया गया। इस मौके पर महामंडलेश्वर संतोष गुरु ने कहा कि ईश्वर के निमिा पुण्य कार्य करने के लिए स्वयं परमात्मा भी आतुर रहते है। संत कृपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की मानव सेवा ही नारायण सेवा है। गरीब, दुखी, पीडि़त नर की सेवा ही परमात्मा की सेवा है। वृंदावन से पधारे महामंडलेश्वर रामभूषण दास महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा की भूमिपूजन के समय स्वयं भगवान इंद्र अमृत की वर्षा कर रहे हैं।
मुख्यातिथि विवेक शेजवलकर ने कहा की एक प्रयास सराहनीय है। सांसद होने के नाते आप जब भी और जो भी सहयोग चाहेंगे में देता रहूंगा। सभा में स्वागत भाषण मंदिर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने दिया, सभा का सफल संचालन मंदिर सचिव दिनेश बांदिल ने किया एवं अंत में आभार नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने दिया।
इस अवसर पर गौरशंकर गुप्ता, अशोक बांदिल, मुन्नालाल गुप्ता, रामाधार गुप्ता, मंदिर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशचंद्र मांडिल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, संजय गोयल, नारायण गुप्ता, एमएल गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, मंदिर उपाध्यक्ष महेश बांदिल, देवेंद्र बांदिल, मंदिर कोषाध्यक्ष मनोज मांडिल, नगर इकाई मंत्री राहुल गुप्ता, देवेंद्र मांडिल, राधा मोहन गुप्ता, अमित गुप्ता, रामबाबू अग्रवाल, कृष्ण कुमार मांडिल, राजेश गोयल, रविशंकर गोयल, महिला मंडल अध्यक्ष आशा गोयल, मंजू गोयल, जागृति मांडिल, श्रीमती सुधा बांदिल, प्रीति मांडिल, सुधा मांडिल, शगुन बांदिल, रामकली, मंजू देवी, राजेंद्र चांदिल, सुनील गुप्ता लालू, राकेश गुप्ता, धीरज बंसल प्रेमचंद गाँगिल, कमल गुप्ता, नरेंद्र बंसल, विनोद गुप्ता, मुन्नालाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।