सुबह से मौसम साफ, धूप खिलने से थोड़ी राहत

Nov 21 2021

ग्वालियर। पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं का रुख बदलने की वजह से ग्वालियर जिले में ठंडक का ग्राफ कम हुआ है। रविवार को मौसम साफ हो गया और धूप खिलने लोगों को सर्दी का कम एहसास हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मध्य दिसंबर से अच्छी ठंड पडऩी शुरू हो जाएगी। न्यूनतम पारा फिर दस या इससे नीचे पहुंच सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से उत्तर-पश्चिमी दिशा की हवाओं के कारण अचानक 15 नवंबर के बाद शहर का वातावरण बदल गया था। न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। इससे लोगों को अ'छी ठंड झेलनी पड़ रही थी। मगर पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं की दिशा बदली तो पारा चढऩा शुरू हो गया।