ग्वालियर पहुंचे प्रभारी मंत्री सिलावट,दो दिन शहर में रहेंगे प्रभारी मंत्री

Nov 21 2021

ग्वालियर। दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे जल संसाधन मंत्री व जिले के प्रभारी तुलसीराम सिलावट का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया है। यहां ग्वालियर नगर निगम के खराब प्रदर्शन 13वें नंबर से 15वें पर पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी प्रयास कोई भी कोशिश बेकार नहीं जाती है। 13 वें स्थान से 15 वें स्थान पर आए हैं।
अब कोशिश करेंगे कि हम अगली बार नंबर एक पर आएं। यह हमारी चिंता का विषय नहीं है। यह चिंतन का विषय है और इस ओर हम ध्यान से काम करेंगे। क्योंकि हमारी सोच सकारात्मक होना चाहिए। निरंतर एक बार नहीं 5 बार इंदौर पहले स्थान पर आया हैं। वही जुनून वही सामंजस अब ग्वालियर में देखने को मिलेगा।
रविवार दोपहर इंदौर से फ्लाइट के जरिए जिले के प्रभारी मंत्री सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट ग्वालियर पहुंचे हैं। यहां दो दिन वह रूकेंगे और समीक्षा बैठक के साथ कई कार्यक्रम में भाग लेंगे। जब वह ग्वालियर पहुंचे तो उसी फ्लाइट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह आउट गेट से बाहर आए तो सिलावट इन गेट से ही बाहर आ गए। दोनों एक दूसरे के सामने नहीं आना चाहते थे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री सिलावट ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के रामेश्वर शर्मा पर दिए गए बयान पर कहा कि बीजेपी हमेशा सकारात्मक सोचती है। रामेश्वर वरिष्ठ नेता है उस पर में कोई टिप्पणी नहीं करता। इसके बाद वह कलेक्टोरेट में समीक्षा बैठक के लिए निकल गए।
आज रात होंगे भोपाल रवाना
प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट रविवार और सोमवार को यहां कई स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह अफसरों से विकास पर चर्चा भी करेंगे। प्रभारी मंत्री इस दौरान स्वच्छता रैंकिंग में पिछडऩे पर मीडिया से बातचीत करने से बचेंगे, क्योंकि उनके कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत का कोई समय नहीं है। सोमवार रात को वह रेल मार्ग से ग्वालियर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।