होटल क्लार्क इन की पार्किग में खड़ी कार के कांच फोड़े चांदी के गहने व 10 हजार रुपये चोरी
Nov 20 2021
ग्वालियर। एमएलबी रोड पर स्थिक क्लार्क इन होटल की पार्किग में खड़ी कार के चोर कांच फोड़कर चांदी के गहने व 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरी की घटना शुक्रवार देर राज की है। देर रात को नीरज लहरिया की रिपोर्ट पर इंदरगंज थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस शनिवार सुबह से कांच फोड़कर चोरी करने वाली गैंग का सुराग लगाने के लिए इस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
हजीरा निवासी नीरज पुत्र अयोध्याप्रसाद लहारिया शुक्रवार को होटल क्लार्क इन में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में आए थे। होटल की पार्किग में कार पार्क की थी। वापस लौटने पर कार का कांच फूटा मिला। कार की पिछली सीट पर रखा पर्स गायब था। पर्स में रखी चांदी की पायल, बिछिए व 10 हजार रुपये गायब थे। कार के कांच फोड़कर पर्स चोरी जाने की सूचना फरियादी ने तत्काल इंदरगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस भी पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में चोरों के संबंध में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस चोरों की पहचान करने के लिए एमएलबी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस इस बात को लेकर अंचभित है, रोड चालू होने के बाद चोरों को कार का कांच फोड़कर पर्स चोरी करते हुए किसी ने क्यों नहीं देखा। पुलिस का दावा है कि चोरों का जल्द ही सुराग लगा लिया जाएगा।
टीआई इंदरगंज मिर्जा आसिफ बेग का कहना है कि कार का कांच तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









