रात के बाद दिन में भी हो रही बूंदाबांदी

Nov 20 2021

ग्वालियर। ग्वालियर अंचल में रात भर बूंदाबांदी हुई,। जिससे शनिवार सुबह सर्दी का दायरा बढ़ गया। शनिवार को सुबह11 बजे भी बारिश होते देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार अब आसमान साफ हो जाएगा। रात में कोहरे की फिर शुरुआत होगी। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहेंगे।
जानकारी अनुसार अरब सागर से ग्वालियर चंबल संभाग के तक ट्रफ लाइन बनी है। इस ट्रफ लाइन के चलते हवा दक्षिणी चल रही है। दक्षिणी हवा ग्वालियर की ओर नमी लेकर आ रही है। इससे बारिश व बादल छाने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी का कम दबाव का क्षेत्र तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है। यह अति कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। इस सिस्टम से एक ट्रफ लाइन ओडिशा तक बनी है। इससे भी हवा को नमी मिल रही है।