भाजपा मंडल द्वारा ज्योति भदौरिया का सम्मान

Nov 20 2021

ग्वालियर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में निवासरत ज्योति भदौरिया ने सत्रह सेकंड में पचास भाषाओं में सबसे तेज हैलो बोलकर इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड बना कर अपना नाम दर्ज करवाया है और ग्वालियर का नाम रोशन किया है। ज्योति भदोरिया को इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स की ओर से फास्टेस्ट टू से हेलो के टाइटल से नवाजा गया। ज्योति भदोरिया की उपलब्धि से ग्वालियर का नाम रोशन हुआ।
इसी उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी  के मुख्य आतिथ्य में ज्योति भदोरिया को भविष्य में अनेक उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वागत कर सम्मान किया। इस अवसर पर दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष चेतन मंडलोई सहित वरिष्ठगण, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।