महारानी लक्ष्मीबाई की 193वीं जयंती के अवसर छात्राओं ने निकाली शोभायात्रा

Nov 19 2021

ग्वालियर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई की 19५वीं जयंती के अवसर पर वीरांगना उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर  केआरजी कॉलेज से छात्राओं ने शोभा यात्रा निकाली। यह शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई महारानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पर पहुंची। यहां पर खुला मंच आयोजित किया गया। 
केआरजी कॉलेज से शुरू होकर यह शोभायात्रा नया बाजार चौराहा, दाल बाजार, इंदरगंज चौराहा, जयेन्द्रगंज, नदीगेट, फूलबाग होती हुई रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल तक पहुंची। यहां पहुंचने के बाद छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।