देश के लिए इंदिरा का बलिदान अविस्मरणीय

Nov 19 2021

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी व देश को आजादी दिलाने के लिए अलख जगाने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई को उनके जन्मदिन के मौके पर शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नमन किया। छत्री बाजार स्थित लेडिज पार्क स्थित स्व.इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा देश के लिए किए गए बलिदान को याद किया। वहीं आज लक्ष्मीबाई जयंती के मौके पर पड़ाव स्थित लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर पहुंचकर सैकड़ों कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
लेडिज पार्क में स्व. गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि विकास ही नहीं, बल्कि गरीबों के कल्याण के लिए बनाई गई नीतियों का सही क्रियान्वयन कर सरकार की योजना का लाभ हर गरीब को मिलने के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं से ही देश में गरीबी रेखा के नीचे आने वाले गरीब योजनाओं का लाभ ले सके।
इस मौके पर हमोम्योपैथिक डॉकटर अंजना शर्मा का सम्मान भी कांग्रेस द्वारा किया गया। शर्मा ने कहा कि इनके द्वारा कोरोना काल में तब लगों का उपचार मुफ्त किया, जबकि लोग अपने परिजनों से ही दूरी बना रहे थे।
इस मौके पर देवेन्द्र शर्मा, विधायक सतीश सिकरवार, चंद्रमोहन नागौरी, महाराज सिंह पटेल, अमर ङ्क्षसह माहौर, सरमन राय, आनंद शर्मा, वीरेंद्र तोमर, भैयालाल भटनागर, हेवरन सिंह, वीरसिंह तोमर, रूचि ठाकुर, सुमन गुप्ता, डा. श्रीराम सविता, ऊदल ङ्क्षसह यादव, नगरपाल आर्य, राजेश बाबू, धर्मेंद्र शर्मा, सीमा समाधिया सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।