ऑटो चालक पति ने पत्नी को पीटा, मौत- चार वर्ष पहले की थी लव मैरिज
Nov 19 2021
ग्वालियर। जनकगंज क्षेत्र के बकरा मंडी के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी की दस दिन पहले बेरहमी से पिटाई की। उसका अस्पताल में इलाज भी हुआ, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खास बात यह है कि दोनों ने करीब चार साल पहले लव मैरिज की थी। युवती की मौत के बाद परिजनों ने पति पर मारने का आरोप लगाया है।
जानकारी अनुसार काजल बाथम उम्र 25 साल और सोनू शिवहरे ने 2017 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही सोनू काजल पुत्री हरीश बाथम के साथ मारपीट करता था। दस दिन पहले आरोपी पति ने एक अन्य के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। युवती के जीजा ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने बताया कि उसके सीने में पिटाई से गंभीर चोटें आईं।
देर रात उसकी फिर से तबियत खराब हुई तो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर पति भी फरार बताया जा रहा है। महिला के मायकों वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है।
दो साल का बच्चा हुआ बेसहारा
बताया गया कि सोनू बकरा मंडी में किराए के मकान में काजल के साथ रहता था। वह ऑटो चलाता है। उसका दो साल का बच्चा भी है। आए-दिन ऑटो चालक पति उसके साथ मारपीट करता था। कई बार मकान मालिक और पड़ौसियों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









