ग्वालियर में शीशमहल मंदिर का भूमिपूजन आज

Nov 19 2021

ग्वालियर। श्री राधाकृष्ण मंदिर न्यास ग्वालियर द्वारा इंदौर की तर्ज पर शीशमहल मंदिर बनाने हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम 20 नवंबर शनिवार को संपन्न होगा। इस पुण्य अवसर पर ग्वालियर क्षेत्र के प्रमुख संत महामण्डलेश्वर राम भूषण महाराज(खनेता वाले), महामण्डलेश्वर संतोष गुरूजी, संत कृपालु सिंह महाराज (अध्यात्म निकेतन) एवं स्वामी ॠषिभानन्द महाराज (गोशाला) के सानिध्य में भूमि पूजन किया जएगा।
राधाकृष्ण मंदिर नया बाजार पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, अध्यक्षता पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा एवं विषेश अतिथि सांसद विवेक शेजवलकर होंगे।