अखंड पाठ साहिब का लगा भोग, हुई संगत
Nov 19 2021
ग्वालियर। गुरुनानक जयंती शुक्रवार को मनाई गई। शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का फूलबाग गुरुद्वारे में आना शुरू हो गया। आज सुबह 8.30 बजे से अखंड पाठ साहिब संपूर्णता के पश्चात बड़े दीवान हाल में गुरू ग्रंथ साहब का प्रकाश शुरू हुआ व संगत सजी। इसमें कीर्तन कथा के अतिरिक्त महिलाओं द्वारा पहली बीबी बहन नानकी को समर्पित सहज पाठ का भोग डाला गया। शाम को गुरुद्वारे में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। लंगर सुबह 11 बजे से शुरू हुआ।
शुक्रवार सुबह से ही अंचलभर से श्रद्धालु का गुरुद्वारे पर आना जारी था। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। गुरु नानक जयंती पर्व सिख श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व होता है। शुक्रवार को ग्वालियर के अलावा मुरैना, डबरा, दतिया, भिण्ड आदि से श्रद्धालु ग्वालियर पहुंचे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









