आए थे डाका डालने, पुलिस ने तीन पकड़े, दो फरार
Nov 18 2021
ग्वालियर। पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे तीन बदमाशों को मुरार थाना पुलिस ने सिद्ध बाबा मंदिर के पास बड़ागांव से पकड़ा है। जबकि इनके दो साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस को बदमाशों की तलाशी मेें उनके पास से दो अधिया, एक कट्टा सहित तीन बाइक भी मिली हंै। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए बदमाश बड़ागांव पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
एएसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ संदेही बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए सिद्ध बाबा मंदिर के पास बड़ागांव में एकत्रित हुए हैं। सूचना मिलते ही एसआई मुकुल यादव व एएसआई विश्राम सिंह के नेतृत्व में दो पुलिस टीम बनाई। जिसमें आरक्षक दिनेश राजावत, पंकज तोमर, नीरज यादव, योगेन्द्र गुर्जर, जयहिंद सिंह जादौन, मनीष सिंह, राजवीर सिंह को शामिल कर आरोपियों को दबोचने के लिए रवाना किया।
मुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि जैसे ही पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की आरोपी भागने लगे, जिनका पीछा कर पुलिस जवानों ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो भागने में सफल हो गए। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ की तो बदमाशों ने अपने नाम पुष्पेन्द्र पुत्र हरिसिंह निवासी मालनपुर, धर्मवीर पुत्र बालकिशन निवासी भिण्ड, अर्जुन जाटव पुत्र रामकुमार निवासी निहरीराम का पुरा भिण्ड बताया। साथ ही भागने वाले बदमाशों के नाम भीमा जाटव पुत्र रामकुमार जाटव निवासी भिण्ड तथा अजय रजक पुत्र रामभरोसे निवासी डीडी नगर बताया है। पुलिस को बदमाशों की तलाशी में उनके पास से दो अधिया, एक कट्टा और दस जिन्दा कारतूस व तीन बाइक बरामद हुई है।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए पुष्पेन्द्र पर एक दर्जन के करीब मामले दर्ज हंै, जिनमें हत्या के प्रयास के साथ ही लूट व चोरी के मामले हैं। वहीं पकड़े गए अर्जुन व धर्मवीर पर भी चार-चार मामले दर्ज हंै और फरार आरोपी भीमा का एनएसए हुआ है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह बड़ागांव पेट्रोल पंप पर डकैती डालने आए थे, लेकिन पुलिस के हाथ लग गए।
एसपी अमित सांघी ने बताया किडकैती की योजना बनाते हुए तीन बदमाशों को पकड़ा है और बदमाशों के दो साथी भागने मेें सफल हुए हंै। पकड़े गए बदमाशों से हथियार व बाइक मिली है। एक बाइक की नंबर प्लेट के साथ ही चेसिस नंबर घिसा हुआ है। संभवत: बाइक चोरी की होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









